Farrukhabad: छात्र नेता हत्याकांड में आरोपी सपा नेता जग्गू यादव गिरफ्तार, भाई फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सपा नेता देवेंद्र उर्फ जग्गू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाई योगेंद्र यादव उर्फ चन्नू यादव फरार है। उसके ऊपर छात्र नेता अखंड प्रताप सिंह की हत्या व कई गंभीर मामलों में मुकदमे पूर्व में भी दर्ज है। इसके साथ ही गैंगेस्टर के मुकदमें में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है। भाई चन्नू यादव की पुलिस तलाश कर रही हैं।
 
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोको रोड रेलवे कालोनी निवासी देवेन्द्र यादव उर्फ जग्गू सपा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहा है। जग्गू व उसके भाई सपा नेता योगेंद्र यादव उर्फ चन्नू यादव को पूर्व में जिला प्रशासन ने वर्ष 2017 व 2021 में जिला बदर किया था और वर्ष 2000 में छात्र नेता अखंड प्रताप सिंह की बद्री विशाल कॉलेज में गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में भी वांछित चल रहा था। भूमाफिया भी घोषित किया जा चुका है। 

कोतवाली फतेहगढ़ में बीती रात गैंगेस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें जग्गू यादव की गिरफ्तारी कर उसका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। भाई योगेंद्र उर्फ चन्नू यादव फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।

कोतवाल फतेहगढ़ हरीश्याम नें बताया कि जग्गू यादव की गैंगेस्टर में गिरफ्तारी की गई है। उसका भाई चन्नू यादव अभी फरार है। उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। जग्गू यादव को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने 14 दिन के रिमांड पर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Etawah News: सफारी में दिवंगत बब्बर शेर मनन की मनाई गई पुण्यतिथि, स्मृति में बना संग्रहालय, पौधा भी लगा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दुष्कर्म के आरोपी के हाफ एनकाउंटर पर बवाल, भड़के ग्रामीणों ने चांदपुर पुलिस चौकी घेरी-पथराव 
विधानसभा के प्रमुख सचिव के खिलाफ हजरतगंज थाने में दी तहरीर, पूर्व सूचना अधिकारी कर्मेश प्रताप सिंह ने की शिकायत
Stock Market Today : क्रूड ऑयल सस्ता होने से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी 23,400 के पार
Indian U-19 team: भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान बने हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी, श्रीलंका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन
चारबाग स्टेशन पर कई ट्रेनें पुराने रूट पर बहाल, कानपुर-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग पर फिर दौड़ेंगी ये ट्रेनें