साइबर ठगी का पर्दाफाश : आनलाइन गेम के नाम पर फ्रॉड करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार : कोतवाली नैनी पुलिस की टीम ने बड़े पैमाने पर आनलाईन गेम के माध्यम से करोड़ो रूपये का फ्राड करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो वांछित शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोबाइल, एक लैपटाप बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के द्वारा पूछताछ में खुलासा हुआ कि बड़े पैमानें पर उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ में करोड़ो रूपये का साइबर फ्राड करने वाले कई गैंग संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई।

जिनकी गिरफ्तारी व बरामदगी सम्बन्धित राज्य से समन्वय स्थापित कर साइबर अपराध पर अंकुश लगाकर कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। पकड़े गए अभियुक्त मनीष राव सोमटकर उर्फ चिन्टू पुत्र हेमन्त राव सोमटकर निवासी आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल मिलाई छत्तीसगढ एवं मनीष सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी अर्जुन नगर कैम्प एक थाना वैशाली नगर जिला भिलाई छत्तीसगढ़ हैं। पूछताछ में पता चला है कि भारतवर्ष में बड़े पैमाने पर साइबर ठगों के जाल फैले हुये है, जो भोले-भाले जनता को लोन दिलाने के नाम पर उनका खाता किसी बैंक में खुलवाकर तथा खाताधारक को रूपयो के लालच में लेकर उनके बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड आदि अपने पास रख लेते है।

लेजर आदि गेमिंग ऐप साइट का इस्ट्राग्राम, फेसबुक तथा मल्टीमीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर नवयुवकों को लुभावने स्लोगन देकर व धन कमाने का लालच देकर गेम खिलाने के नाम पर करोड़ो रूपये घर बैठे जीतने का लालच देकर आनलाइन ठगी करते है और किसी भी गेम का एक्सिस कन्ट्रोल साइबर फ्राड अपने हाथ में रखते हैं। छोटे-छोटे एमाउण्ट की जीत दिलाकर उसको बहुत बड़ी रकम जीतने का लालच दिखाते है और उसके बाद लाखों रूपये की ठगी कर जनमानस को बर्बाद कर रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ में पाया गया कि एक दिन में करीब 8 लाख से 25 लाख रूपये की ठगी गैंग द्वारा एक दिन में की जाती है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य स्थानों पर साइबर ठगों द्वारा गैंग संचालित किये जा रहे है। जिनके विरूद्ध छापेमारी की कार्यवाही करायी जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार