खटीमा: जेवर साफ करने के नाम पर कान के टॉप्स उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बाइक से आए दो लोगों ने गली में बाइक खड़ी कर एक महिला से जेवर साफ करने के नाम पर साफ करते करते कान के टॉप्स ले उड़े। महिला जबतक शोर मचाती बदमाश मौके से फरार हो गए।
 
मेलाघाट रोड पकड़िया में दो व्यक्ति बाइक पर आए और गली के अंदर बाइक खड़ी कर एक दो घरों में जेवर साफ करने का पाउडर दिया। जिसके बाद वह रतन बक्शी के घर पहुंचे जहां घर में उसकी पत्नी पायल अकेली थी। उन्होंने कहा जेवर साफ करवा लो जिसपर पायल ने अंगूठी और बिच्छू निकलकर दे दिए और उन्होंने साफ कर लौटा दिए।
 
बाद में उन्होंने कहा कि कुछ और है तो साफ करा लो तो पायल करीब आधे तोले के सोने के कान के कुंडल ले आई और साफ करने को दे दिए। दोनों ने कटोरी में पानी और उसमें केमिकल मिलाकर उसमें कुंडल डाल दिए और पानी मंगवाया। पायल पानी लेकर आई उन्होंने कटोरी पकड़ाते हुए कहा इसे गरम कर लाओ। पायल कटोरी के पानी को गरम करने लगी तो उसने कटोरी में चम्मच घुमाया तो उसमें कुछ नहीं था।
 
वह दौड़कर बाहर आई तो दोनों व्यक्ति गायब थे। वह गली में दौड़ी लेकिन तबतक दोनों बाइक लेकर चंपत हो गए थे। पीड़ित ने झनकईया थाने में सूचना दी। जिसपर पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है।

संबंधित समाचार