बाराबंकी के बकरा बाजार में हुई मारपीट, भिड़े दो पक्ष-वीडियो वायरल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बकरों के बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। बाजार में एक से एक महंगे बकरे भी देखने को मिल रहे हैं। बकरों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई, बाजार में चहल-पहल भी बढ़ गई है। वहीं इसी बीच बाराबंकी की एक बकरा मंडी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बकरा खरीदने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडिये अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मापपीट का यह पूरा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्हरी पशु बाजार का है। जहां बकरा खरीदने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मवेशी कारोबारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मवेशी लदे वाहनों को भिटौरा चौराहे से पहले बनी नई बाजार में वाहनों को पहुंचाया गया। मवेशी व्यापारियों ने सफदरगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पश बाजार में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट हुई है। जिसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -उप्र लोकसेवा आयोग का बड़ा फैसला, पीसीएस-जे के अभ्यर्थी देख सकेंगे अपनी कॉपियां

संबंधित समाचार