भदोही : मुकदमे का फरियादी ही निकला हत्याकांड के प्रमुख सूत्रधार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, भदोही। जिले में मुकदमा लिखवाने वाले ही हत्याकांड के प्रमुख सूत्रधार निकले। बुधवार को हत्या के इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुकदमा लिखवाने वाले पक्ष के तीन लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि 30 मई की रात्रि में जिले की सदर कोतवाली अंतर्गत लालानगर-ज्ञानपुर मार्ग स्थित ग्राम हरिहरपुर, शुकुलपुर में हमलावरों ने शेषधर (55) , राकेश (35) व अनीश शुक्ला (40) को लाठी डंडा से हमला कर व गोली मारकर घायल कर दिया था। घायलों को तत्काल ईलाज हेतु जिला अस्पताल ज्ञानपुर भेजा गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा शेषधर शुक्ला को मृत घोषित कर दिया था जबकि अन्य घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। मामले में वादी मुकदमा मिथिलेश शुक्ला से प्राप्त तहरीर के आधार पर 14 नामजद व 5 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस द्वारा हत्या सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की कार्रवाई शुरू की गई।

बुधवार को मामले का अनावरण करते हुए पुलिस ने हत्या के वास्तविक आरोपियों का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को चकवा चंदेल नहर की पुलिया थाना क्षेत्र ज्ञानपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि तथाकथित पीड़ित व वादी मुकदमा पक्ष के ही लोग हत्याकांड के सुत्रधार हैं। जबकि वादी मुकदमा द्वारा पंजीकृत कराए गए अभियोग से सम्बंधित नामजद अभियुक्तों की घटना में संलिप्तता नहीं पाई गई। जांच के दौरान वादी मुकदमा पक्ष के ही कुल 5 अभियुक्त प्रकाश में आए हैं। पुलिस द्वारा वादी मुकदमा पक्ष के तीन लोगों को चकवा चंदेल छोटी पुलिया थाना ज्ञानपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए शेष की तलाश शुरू कर दी।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि त्रिवेणी शुक्ला की हत्या जिला कारागार ज्ञानपुर में निरुद्ध अपने परिजनों को मुकदमे का लाभ पहुंचाने व सुलह कराने के उद्देश्य से की गयी थी। मिथिलेश शुक्ला द्वारा स्वयं तथाकथित पीड़ित बनकर पुलिस को गुमराह करने के लिए विरोधी पक्ष के लोगों के विरुद्ध नामजद अभियोग दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ: इप्सेफ की सरकार से अपील-कर्मचारियों का न करें ट्रांसफर, कहा- चुनाव में नाराजगी के बाद भी नहीं किया कोई बड़ा आंदोलन 

संबंधित समाचार