हल्द्वानी: वो स्त्री है: स्कूटी में आई महिला चोर... खोला लॉकर, बैग में भरे जेवर...लेकिन...देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर से भागते सीसीटीवी में हुई कैद महिला, तलाश में जुटी मुखानी पुलिस

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला एक घर में घुस गई और लॉकर तोड़ दिया। उसने जेवर भी समेट लिए, लेकिन तभी मकान मालकिन की नजर पड़ गई। महिला ने जेवर से भरा थैला वहीं फेंका और अपनी स्कूटी छोड़कर भाग खड़ी हुई। उसे पकड़ा, लेकिन शातिर धक्का देकर भाग गई। मुखानी पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

बिठौरिया नंबर एक विकासनगर बैंक कॉलोनी मुखानी निवासी दीपक जोशी मुखानी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह यहां पूरे परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह दीपक मेडिकल स्टोर में थे और घर में उनकी मां थीं। दोपहर में दीपक खाना खाने आए और कुछ देर बाद चले गए। कुछ देर बाद दीपक की मां पहुंची तो देखा की दरवाजा खुला था।

वह अंदर गईं तो एक महिला लॉकर से जेवर चोरी करती दिखी। उन्होंने शोर मचाते हुए महिला को पकड़ने की कोशिश, लेकिन महिला उन्हें धक्का देकर भाग गई। उसके हाथ में जेवर से भरी थैली थी, जो वहीं गिर गई। WhatsApp Image 2024-06-20 at 12.13.56_84c18c75महिला के साथ दो युवक बाहर से खड़े थे। पकड़े जाने के डर से वह अपनी स्कूटी भी छोड़ गई। सूचना पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है।

देखें वीडियो ...

संबंधित समाचार