बलिया: शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर उसके गांव के ही एक युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय युवती के साथ उसके गांव के ही रहने वाले रोहित कुमार ने शादी का झांसा देकर बार बार बलात्कार किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।

सिंह ने बताया कि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर रोहित कुमार के विरुद्ध बुधवार देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार का आरोप) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट

संबंधित समाचार