Fatehpur Crime: ग्राहक सेवा संचालक में लूट की वारदात को दिया था अंजाम...पुलिस ने फरार मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सीएससी संचालक से लूट का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार

फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के बरियापुर के पास 27 मई को ग्राहक सेवा संचालक से लूट में फरार मास्टरमाइंड को पिता समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिता को सरंक्षणदाता बताया है। 

थरियांव थाने के औरेई निवासी अतुल कुमार असोथर थाने के सातो धरमपुर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) का संचालन करता है। वह 27 मई को थरियांव बैंक से दो लाख 60 हजार रुपये लेकर सीएससी जा रहा था। उसके साथ बदमाशों ने लूट की थी। 

थरियांव पुलिस ने असोथर थाने के जानिकपुर के विनोद पासवान, टीकर के अनिल कुमार, सबी पासवान व एक नाबालिग को पकड़ा था। मामले में फरार टीकर गांव के मास्टरमाइंड अभिषेक उर्फ मोनू व उसके पिता हीरालाल को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू के पास से लूट का 34 हजार रुपये एक तमंचा बरामद किया है। उसके पिता हीरालाल से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के पिता हीरालाल संरक्षणदाता था। उसकी भी लूट में भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें- Auraiya की शिवानी पहुंची बिग बॉस में...अनिल कपूर से बात करते समय रोई, मां बोली- आज मुझे बेटी पर गर्व है

संबंधित समाचार