Bareilly News: सरेआम फायरिंग से फिर फैली दहशत...भतीजे ने बुआ को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां रविवार रात को दुर्गानगर मोड़ पर भतीजे ने अपनी बुआ को गोली मार दी। जो महिला के जबड़े में जाकर फंस गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को गंभीर हालत में उसके परिजन निजी अस्पताल में ले गए।  

फिलहाल पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी महिला रूपवती के पति प्रेमशंकर की मौत हो चुकी है।

वहीं बीती 15 जून को महिला अपने परिवार और भाई मनोज के परिवार के साथ पीलीभीत के माला जंगल में लगने वाले मेले में गई थी। जहां से रविवार शाम को लौटते समय महिला की भतीजी ने अपने पिता मनोज से कहा कि आप इन्हें साथ लेकर क्यों जाते हो। जिसको लेकर रूपवती की बड़ी बेटी पिंकी की उसके साथ कहासुनी हो गई। 

इसी बात को लेकर रूपवती के भतीजे रोहित ने उसकी छोटी बेटी पायल के गाल पर थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद मामला जैसे तैसे निपट गया। जब रविवार रात को रूपवती अपने परिवार के साथ बरेली के दुर्गानगर मोड़ पर पहुंची तो पीछे से आए रोहित ने गोली चला दी, जो उसकी बुआ रूपवती के जबड़े में लग गई। वहीं गोली की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे रोहित को पकड़ लिया। 

इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रूपवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस बीच महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: आर्य उप प्रतिनिधि सभा के पूर्व मंत्री ने चुनाव प्रभारी को लिखा पत्र, कई गंभीर सवालों का मांगा जवाब

 

 

संबंधित समाचार