हल्द्वानी: जंगल में लटका मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एफटीआई निदेशक बंगले के पीछे स्थित जंगल में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। तलाश में निकले परिजनों को देर रात उनका शव आम के पेड़ से लटका मिला।

पुलिस के मुताबिक एफटीआई कंपाउंड में रहने वाले टीका सिंह बिष्ट पुत्र स्व. जसोद सिंह वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं और कुछ माह में ही वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मानसिक अवसाद में थे।

रविवार की शाम करीब 7 बजे वह घर से बिना बताए निकले और फिर लौट कर नहीं आए। देर हुई तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े 11 बजे परिजन एफटीआई निदेशक के बंगले के पीछे जंगल में पहुंचे तो उनका शव रस्सी के सहारे आम के पेड़ से लटकता पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

संबंधित समाचार