गरमपानी: बढेरी गांव का अस्तित्व बचाने को न्यायालय की शरण लेंगे ग्रामीण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक का छोटा सा गांव बढेरी इन दिनों प्रतिस्पर्धा का केंद्र बिंदु बन चुका है। स्टोन क्रशरों के निर्माण को लेकर हो रही जद्दोजहद से माहौल गरम है। आरोप प्रत्यारोप के बीच हो रही रस्साकस्सी से माहौल बिगड़ने का अंदेशा भी बना हुआ है। 

शहीद बलवंत सिंह मेहरा भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर कोसी नदी के नजदीक स्थित सुंदर व शांत बढेरी गांव अशांत होता जा रहा है। पूर्व में दो स्टोन क्रशर स्थापित होने के बाद अब गांव के समीप अन्य स्टोन क्रशरों के स्थापित होने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।

सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में पहचान रखने वाले बढेरी क्षेत्र में अब लगातार खेतीबाड़ी का रकबा भी घटता जा रहा है। कैप्टन (अवकाश प्राप्त ) सुरेन्द्र सिंह जंतवाल के अनुसार स्टोन क्रशरों की संख्या बढ़ने से भविष्य में गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा। वर्तमान में ही माहौल बिगड़ने लगा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि गांव का अस्तित्व समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। यदि जोर जबरदस्ती कर बढेरी गांव को समाप्त करने की कोशिश की गई तो उच्च न्यायालय की शरण ली जाएगी।

संबंधित समाचार