रामपुर : तस्करी के लिए दिल्ली ले जाए जा रहे 205 तोतो के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी से की जा रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

थाना गंज पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार सहित पकड़े तोते

 वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए पिंजरे में बंद तोते।

रामपुर, अमृत विचार। वन विभाग और गंज पुलिस ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की दोपहर एक कार को रोककर उसमें से 205 तोतों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तोते दिल्ली बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उससे पूछताछ की जा रही है।

वन विभाग और गंज पुलिस को सूचना मिली कि स्वार की ओर से एक कार चालक कार में तोतों को लेकर बेचने के लिए दिल्ली जा रहा है। उसके बाद टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस ने घेराबंदी करके तमन्ना वेंक्वेट हॉल के सामने रामपुर-स्वार मार्ग पर मुखबिर द्वारा बताए गए नंबरों की कार को रोक लिया।

तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें  205 तोते  पिंजरे में बंद मिले। उसके बाद पुलिस कार और आरोपी दोनों को थाने ले आई। जहां आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम आशु पुत्र हरिपाल सिंह निवासी ग्राम सरकथल थाना टांडा बताया। बरामदगी के आधार पर थाना गंज में वन विभाग की टीम द्वारा  भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरफ्तार करने वाली टीम  में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी रविन्द्र कुमार,उप क्षेत्रीय वनाधिकारी धर्मेन्द्र कोली सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर : रामायण पार्क में रखी भगवान की प्रतिमाओं को किया खंडित, मौके पहुंचे विधायक...डीएम को दी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

झलकारी बाई अस्पताल में बढ़ेगी मरीजों की सुरक्षा, लगेंगे नाइट ग्लो साइन बोर्ड और बनेंगे इमरजेंसी एग्जिट गेट
UP Smart Meter Update: यूपी के 2.96 लाख स्मार्ट मीटरों का डेटा गायब! क्या आपका बिजली बिल भी प्रभावित है? जानिए पावर कॉरपोरेशन का पूरा अपडेट
CM Yogi on Akhilesh : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रुख साफ करें अखिलेश यादव, हाथरस से CM योगी की खुली चुनौती
Ram Mandir Donation Controversy : हिंदू वोटरों तक पहुंच बनाने की रणनीति में जुटी सपा, PDA सम्मेलनों में उठाएगी राम मंदिर चंदा विवाद का मुद्दा
Bahraich Encounter : बहराइच में दो पुलिस मुठभेड़ों में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली