अमरोहा: मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढबारसी (अमरोहा), अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही मूकबधिर किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय मूकबधिर किशोरी शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे जंगल से घर लौट रही थी। किशोरी को जन्म से ही बोलने व सुनने में दिक्कत है। गांव के एक युवक ने अंधेरे व मूकबधिर होने का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास किया। उसने किशोरी को झाड़ी में खींचकर अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 

इस बीच घर से खेत की रखवाली करने जा रहे पीड़िता के भाई ने झाड़ियों में आवाज सुनकर टॉर्च जलाकर देखा तो गांव का युवक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। किशोरी के भाई ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह गाली गलौज कर झगड़ा करने पर उतारू हो गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख वह युवक भाग गया। पीड़िता के भाई ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शौकेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें- अमरोहा: दरोगा के भाई की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद

संबंधित समाचार