हल्द्वानी: आढ़ती के मुनीम ने कैंटर चालक को मारा चाकू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बड़ी मंडी में कहासुनी के बाद एक आढ़ती के मुनीम ने साथियों के साथ मिलकर कैंटर चालक पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा और चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

चाफी भीमताल निवासी नवल शर्मा कैंटर चालक है। पुलिस के मुताबिक नवल रविवार को बड़ी मंडी स्थित आढ़त बृजवासी एंड संस पहुंचा। यहां आढ़ती के मुनीम से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो मुनीम के कुछ साथी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया।

मुनीम ने चाकू मार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार