Etawah Suicide: विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला...एक साल पहले हुई थी शादी, पति ने कही ये बात
इटावा में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
इटावा, अमृत विचार। एक साल पहले शादी रचाकर सुनहरे भविष्य के सपने संजोने वाली विवाहिता का शव फांसी पर लटका पाया जाने पर सनसनी फैल गई। मृतका के पति ने फोटो साथ न खिचाने से नाराज होकर खुदकुशी करने की बात कही। घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को दी गई।
बकेवर थानाक्षेत्र में नौधना में रहने वाले बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को परिजनों के साथ ग्गांव खितौरा में बाबा जय गुरूदेव का मंदिर पर दर्शन करने गए थे। मैंने अपनी फोटो पत्नी 22 वर्षीय प्रतीक्षा के साथ नहीं खिंचाई थी, इसी बात को लेकर पत्नी नाराज हो गई।
शाम सब लोग खाना खाकर छत पर ऊपर सोने चले गए जब रात 10 बजे बिजली आई तो पत्नी छत से उतरकर नीचे कमरे में सोने की कहकर चली गई, उसने कमरे की छत में लगे पंखे की हुक में दुपट्टा बांध कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सुबह छत से उतरकर नीचे घर में आया तो उसने पत्नी को दरवाजा खोलने को आवाज लगाई जब कुछ देर तक दरवाजा नही खुला तो उसने झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक थी। सूचना पर बकेवर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने दूसरे कमरे की दीवार तोड़कर एक युवक को कमरे के अंदर घुसाकर बंद दरवाजा खुलवाया।
विवाहिता प्रतीक्षा का शव फांसी के फंदे से उतरवाया, तहसीलदार भरथना राजकुमार के समक्ष पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फारेसिंक टीम से साक्ष्य एकत्रित कराए गए हैं, मृतिका के मायके वालों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
