लड़की ने बात करना किया बंद...गुस्से में युवक ने सरेआम चाकू से गोदकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बात नहीं करने पर एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को सरेआम चाकू से गोदकर मार डाला। दरअसल, घटना सोमवार शाम ओमती इलाके की है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबकि घटना के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार राठौर ने बताया कि कथित रूप से बात नहीं करने पर गुफरान (20) नाम के युवक ने किशोरी पर चाकू से कई वार किए। जिसके बाद गंभीर हालत में किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किशोरी आरोपी युवक को जानती थी और हाल ही में उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर के भागने के दौरान राहगीर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- 1993 के दंगों का आरोपी 31 साल बाद गिरफ्तार...जमानत मिलते ही हो गया था फरार, अब 65 साल उम्र

संबंधित समाचार