हल्द्वानी: जहर से बनभूलपुरा के किराना व्यापारी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। किराना व्यापारी की जहर की वजह से मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी राशिद (38 वर्ष) इंद्रानगर में गोपाल मंदिर के पास किराने की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

उपचार के दौरान सामने आया कि राशिद की मौत जहर की वजह से हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि जहर किन परिस्थितियों में राशिद के शरीर में पहुंचा। मेडिकल चौकी प्रभार प्रवीण तेवतिया ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

संबंधित समाचार