चौथी जीत के बाद केएल राहुल बोले- हम जीत की आदत डाल रहे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। आईपीएल के मौजूदा सत्र में औसत शुरूआत के बाद लगातार चार शानदार जीत दर्ज करने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी टीम जीत की आदत डालती जा रही है जो टूर्नामेंट के पहले चरण में नहीं थी । मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बाद …

दुबई। आईपीएल के मौजूदा सत्र में औसत शुरूआत के बाद लगातार चार शानदार जीत दर्ज करने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी टीम जीत की आदत डालती जा रही है जो टूर्नामेंट के पहले चरण में नहीं थी । मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बाद पंजाब ने शनिवार को 126 रन बनाने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया ।

जीत के बाद राहुल ने कहा ,‘‘ हम इसकी आदत डाल रहे हैं । जीत एक आदत है जो हममें पहले हाफ में नहीं थी । मैं निशब्द हूं । कम स्कोर वाले मैच में 10 . 15 रन की अहमियत भी पता चलती है । सभी ने इस जीत में योगदान दिया । खिलाड़ी ही नहीं, सहयोगी स्टाफ भी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दो महीने में बहुत कुछ नहीं बदल सकता लेकिन स्टाफ ने काफी मेहनत की । हम अंकतालिका में सबसे नीचे होने पर भी घबराये नहीं । हमने कोशिशें जारी रखी और जीत की राह पर लौटने की खुशी है ।’’ सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि गेंदबाजों के प्रयासों को उनके बल्लेबाज भुना नहीं सके ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस हार का दुख है । गेंदबाजों ने उन्हें कम स्कोर पर रोककर बेहतरीन काम किया लेकिन बल्लेबाजी में अच्छी शुरूआत के बाद हमने लय खो दी ।’’ वार्नर ने कहा ,‘‘ इस मैच को भुलाकर हमें अगले मैच के बारे में सोचना होगा । उसमें नये सिरे से शुरूआत करनी होगी ।’’

संबंधित समाचार