रुद्रपुर: लव जिहाद के आरोपी पर 376 सहित कई धाराओं में मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में लव जिहाद के आरोपी के खिलाफ 376 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने तहरीर देकर अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।

अल्मोड़ा की रहने वाली एक युवती ने तहरीर देकर बताया था कि वर्ष 2021 को उसकी मुलाकात अल्मोड़ा स्थित एक फाइनेंस बैंक में कार्य करने वाले युवक से हुई। जिसने अपना नाम समीर बताया और मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। बताया कि कुछ माह बाद युवक उसे आवास विकास चौकी इलाके के जगतपुरा वार्ड में लेकर आया और किराए के मकान में रहने लगा।

आरोप था  कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं और जब उसे पता चला कि युवक का असली नाम समीर नहीं, बल्कि खताड़ी रामनगर निवासी सैफ अली है तो उसने युवक से नाराजगी जताई। आरोप था कि युवक ने उसे अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धारा 376 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार