हल्द्वानी: एक और किशोरी लापता, 17 दिन में सातवां मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के किशोरियों के लापता होने का सिलसिला जारी है। पिछले 17 दिनों में 7 किशोरियों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो चुकी हैं और अब काठगोदाम थाना क्षेत्र से भी एक किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

काठगोदाम पुलिस को दी तहरीर में कॉलटैक्स जल निगम कालोनी निवासी ओमवती पटेल पत्नी मनजीत ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, उनकी 16 वर्षीय बेटी आंचल बीती 2 जुलाई की शाम करीब 7 बजे घर से निकली और फिर लौट कर नहीं आई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब पता नहीं लगा तो वह पुलिस के पास पहुंचे। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई हैं। 

बता दें कि गमशुदगी का यह सातवां मामला है। 20 जून को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दो किशोरियां लापता हुईं थी, जिन्हें सातवें दिन बरामद किया गया था। इसके ठीक दो दिन बाद इसी थाना क्षेत्र से एक और नाबालिग लापता हुई। वह अपने साथ घर से 45 हजार रुपये भी ले गई थी। इससे पूर्व मंडी चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग लापता हुई थी। 

संबंधित समाचार