पिथौरागढ़: ग्राम प्रधान की गंदी करतूत...नाबालिग के साथ कर डाली छेड़खानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। नाबालिग के साथ छेड़खानी करना ग्राम प्रधान को भारी पड़ा। थाना झूलाघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक थाना झूलाघाट में एक बालिका ने तहरीर दी थी कि जलतुरी गांव के ग्राम प्रधान जगमोहन द्वारा उसको घर पर अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी तथा अभद्रता की। बालिका द्वारा विरोध करने पर उसे धमकाया गया कि किसी को इस बारे में न बताए। बालिका ने आपबीती अपने माता पिता को बताई।

इसके बाद वह तहरीर लेकर थाने पहुंच गयी। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के संज्ञान में मामले के आते ही एसपी द्वारा त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष झूलाघाट को निर्देशित किया गया। थाना झूलाघाट में अभियुक्त जगमोहन चन्द (ग्राम प्रधान) पुत्र भानी चन्द निवासी ग्राम जलतुरी थाना झूलाघाट पिथौरागढ़ के विरूद्ध धारा 74/351(1) भारतीय न्याय संहिता व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

संबंधित समाचार