पवन सिंह और डिंपल सिंह का गाना 'रंगदारी' रिलीज, देखिए VIDEO  

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री डिंपल सिंह का गाना 'रंगदारी' रिलीज हो गया है। पवन सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पॉवर स्टार' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पवन सिंह और मधु शर्मा की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का जब से फर्स्ट लुक आया है तब से उनके फैंस और ऑडियंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। 

इसी कड़ी में टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से पवन सिंह और अभिनेत्री डिंपल सिंह पर फिल्माया नया सांग 'रंगदारी' रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने खुशी कक्कड़ के साथ गाया है।  रंगदारी गाना ' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई। भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं। इस गाने को गीतकार प्रिंस परदेशी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। 

 

इस फ़िल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया है। फिल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखी है। पटकथा, संवाद जावेद अहमद ने लिखी है। 

ये भी पढ़ें : फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, वर्ल्डवाइड कमाई हुई 900 करोड़ के पार 

संबंधित समाचार