Farrukhabad: बारात चढ़ाने जा रही बग्गी एचटी लाइन की चपेट में आई...चालक और दो घोड़ों की मौत, एक की हालत गंभीर
कमालगंज थानाक्षेत्र में हुआ हादसा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कमालगंज थानाक्षेत्र में बारात चढ़ाने के लिए बग्गी से जा रहे सगे भाई घोड़ों समेत एचटी लाइन की चपेट में आ गए। जिसमें एक भाई और घोड़ों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।
कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव सियांपुर का रहने वाला सतेंद्र पुत्र अशोक कुमार शादी विवाह में बग्गी से बारात चढ़ाने का काम करता था। मंगलवार को वह थानाक्षेत्र के गांव मधवापुर में अपने सगे भाई मिलन तथा तीन अन्य को लेकर बारात चढ़ाने जा रहा था।
किसी तरह बग्गी वहां से निकली एचटी लाइन के तार से छू गई। जिससे बग्गी खींच रहे दो घोड़ों व सतेंद्र चपेट में आ गए। आनन-फानन में सभी को कमालगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से झुलसे उसके भाई मिलन को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पाकर कमालगंज थाना अध्यक्ष राजेश राय मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की। थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: शहर में सिर्फ दो वाहन पार्किंग स्टैंड वैध...बाकी सब अवैध, आखिर किसकी शह पर धड़ल्ले से हो रहे संचालित?
