ABVP के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थी परिषद की यात्रा सृजन की यात्रा : प्रो. राजशरण

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही सम्मिलित हुए। 

76 वर्ष हुए पूरे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राजशरण शाही ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण कैसे संभव है, विद्यार्थी परिषद इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। विद्यार्थी परिषद की यात्रा सृजन की यात्रा है। यात्रा समाधान, विश्वास और सृजन की है। ज्ञान का समाधान तब तक नहीं होगा जब तक व्यक्ति शील न हो। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री रामशरण वर्मा ने कहा कि अगर हमारे देश का किसान समृद्ध होगा, तभी हमारा देश धनी होगा। महानगर अध्यक्ष डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज अपने स्थापना के 76 वर्ष पूरा कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई मंत्री जतिन शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्रो. मंजुला उपाध्याय, डॉ. अर्चना सिंह, प्रो. बीना राय, डॉ. अलका सिंह, डॉ. निधि सिंह, डॉ.स्मृति वर्मा, प्रो.शहंशाह हैदर आब्दी, डॉ.बालेश्वर मिश्रा, अमन सिंह, अंतिमा दूबे, तान्या तिवारी, क्षमा श्रीवास्तव, वंशिका पांडेय, ऋषिका मौर्या, तुषार कनौजिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार