हरदोई: आपस में टकराई दो बाइक, बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे भाई की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बहन को उसके ससुराल छोड़कर लौट रहे भाई की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार होने वाला बाइक सवार सीएसएन पीजी कालेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था।

बताया गया है कि हरियावां थाने के गोकुल पुरवा निवासी सालिगराम का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र अतुल कुमार सीएसएन पीजी कालेज में बीए(फाइनल) की पढ़ाई कर रहा था। अतुल गुरुवार को अपनी बहन को छोड़ने उसकी ससुराल उसी थाने के सधिनावां गांव गया हुआ था। 

वहीं से देर रात को बाइक से वापस घर लौट रहा था। अतुल जैसे ही अतुल सधिनावां मोड़ पर पहुंचा, उसी बीच सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों बाइक सवारों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां अतुल ने पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं अतुल की मौत होने की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि शव को कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में अरेस्ट किये गए इंटरस्टेट आर्म्स स्मगलर, ऑन डिमांड सप्लाई करते थे मनपसंद हथियार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका