फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड्स, 1000 करोड़ के क्लब में हुई शामिल 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म कल्कि 2898 एडी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। 

कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन वर्ल्डवाईड ग्रास 191.5 करोड़ की कमाई की थी।फिल्म 'कल्कि-2898 एडी' को प्रदर्शित हुये 15 दिन हो चुके है।'कल्कि 2898 एडी' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कल्कि 2989 एडी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म भारत ही नहीं विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 

15 दिनों में फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड ग्रास 1000 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली 'कल्कि 2898 एडी' 7वीं भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले 'दंगल', 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2', 'जवान' और 'पठान' भी व्लर्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। 

ये भी पढ़ें : टेनिस पर फिल्म बनाना चाहते हैं आमिर खान, बोले- मैं खेलों का बहुत बड़ा समर्थक हूं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज