टेनिस पर फिल्म बनाना चाहते हैं आमिर खान, बोले- मैं खेलों का बहुत बड़ा समर्थक हूं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान टेनिस पर फिल्म बनाना चाहते हैं। आमिर खान की फिल्म लगान क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। वहीं, उनकी फिल्म दंगल में कुश्ती से जुड़ी कहानी दिखाई गई। अब वह फिल्म सितारे जमीन पर काम कर रहे हैं, यह भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। आमिर ने टेनिस की पृष्ठभूमि से जुड़ी फिल्म बनाने की इच्छा जताई है। 

https://www.instagram.com/p/Cwpjmt9tf4A/

आमिर खान ने कहा, यदि कोई अच्छी कहानी आती है, तो मैं टेनिस पर भी फिल्म बनाना पसंद करूंगा। हालांकि, मेरे लिए किसी फिल्म को उसकी कहानी और किरदार दिलचस्प बनाते हैं। जब मैं लगान कर रहा था, तब मेरी पहली प्राथमिकता क्रिकेट नहीं था, दंगल के दौरान मेरी प्राथमिकता कुश्ती नहीं थी।

https://www.instagram.com/p/CwafmeRtYJO/

 आमिर खान ने कहा, मैंने उन कहानियों को एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में देखा। हां, खेल उन कहानियों का महत्वपूर्ण हिस्सा था, जो उन्हें बेहतर बनाता है। मैं खेलों का बहुत बड़ा समर्थक हूं। खेल हमें कड़ी मेहनत करना, जुनून, टीम भावना और हार को स्वीकार करना सिखाता है। 

ये भी पढे़ं : मुझे निशिकांत कामत की याद आती है...‘लय भारी’ के 10 साल पूरे होने पर बोले रितेश देशमुख

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज