लखीमपुर खीरी: बाढ़ के पानी में डूबे युवक का दूसरे दिन बरामद हुआ शव, परिवार में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना खमरिया क्षेत्र में ऐरा गांव के निकट तटबंध के किनारे बाइक धुलते समय शारदा नदी में डूबे युवक का एनडीआरएफ टीम ने दूसरे दिन शनिवार को शव बरामद किया है। शव मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे ऐरा निवासी 27 वर्षीय प्रदीप पुत्र राम प्रकाश राजपूत अपनी बाइक धुलने के लिए तटबंध के निकट रास्ते पर बनी पुलिया पर गया हुआ था। जहां बाइक धुलते समय पैर फिसलने से प्रदीप गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे खमरिया पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं प्रदीप का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: नशे की हालत में मिला पिता, 5 साल की बेटी और बाइक गायब
