हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: CM की पत्नी की जीत से बना एक नया रिकॉर्ड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की देहरा सीट से विधानसभा उपचुनाव में जीत ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि पहली बार पति-पत्नी दोनों सदन के सदस्य होंगे। उपचुनाव में कोई भी निर्दलीय निर्वाचित नहीं हुआ और यह भी पहली बार हुआ कि सदन में कोई भी निर्दलीय सदस्य नहीं है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 40 सीट जीतने वाली कांग्रेस की ताकत फिर से 40 हो गई है। 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में एक रिकॉर्ड स्थापित हुआ था, जब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह निर्वाचित हुए थे और संयोग से वे दोनों सदन के सबसे बुजुर्ग और सबसे युवा सदस्य थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सरला शर्मा और उनके पति परसराम (सीपीआईएम) भी विधानसभा के सदस्य रहे, लेकिन वे कभी एक ही सदन के सदस्य नहीं रहे थे। परसराम 1967 में निर्वाचित हुए थे लेकिन उनकी पत्नी, जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, चुनाव हार गईं थीं। इस दंपती ने अलग-अलग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। 

ये भी पढ़ें -बांदा: दोहरीकरण के चलते कानपुर रूट की सभी ट्रेनें रद्द

संबंधित समाचार