तिरंगे का अपमान अस्वीकार्य: जावड़ेकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा है कि तिरंगे का अपमान बिल्कुल अस्वीकार्य है। प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “तिरंगा भारत की शान है, तिरंगा भारत की पहचान है।” गौरतलब …

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा है कि तिरंगे का अपमान बिल्कुल अस्वीकार्य है। प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “तिरंगा भारत की शान है, तिरंगा भारत की पहचान है।”

गौरतलब है महबूबा मुफ्ती ने अपनी रिहाई के बाद एलान किया था कि वह जम्मू कश्मीर के अलावा दूसरा कोई झंडा नहीं उठाएंगी। उन्होंने कहा था कि जिस वक्त जम्मू कश्मीर का झंडा वापस आएगा, उस दिन वह तिरंगे को भी उठा लेंगी।

संबंधित समाचार