बद्रीनाथ में जीत, भगवान विष्णु का आशीर्वाद :डॉ.नीरज 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत की खुशी में जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने खुशी मनायी।नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने दुकानदारों,ई - रिक्शा चालकों,ठेला एवं पटरी दुकानदारों व आम जनमानस का मुंह मीठा कराकर खुशी जतायी।
 
डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को अयोध्या में श्री राम लला जी के बाद,देवभूमि बद्रीनाथ में भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिला। धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के लिए उपचुनाव करारा जवाब है। पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांत देव शुक्ल एवं नगर अध्यक्ष इरफान अली ने जनादेश के प्रति जनता का आभार जताया। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला,कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, इम्तियाज अहमद,विजय शंकर तिवारी,ज्योति कुमार तिवारी गल्ली,सलीम उल्ला राइन, बृजेश विश्वकर्मा,संजय इश्तियाक, भवानी शंकर दूबे, राम रतन तिवारी,अभय किशोर तिवारी, राधे श्याम दूबे, शहजाद सलमानी, जफरूल हक,शुभम शुक्ला, सद्दाम अहमद,राजू भाई,बेलाल अहमद,मो. वसीम,रियाज सुलतान,सुरेश कुमार सरोज, अनिल मौर्या, रवि प्रताप सिंह,मो सईद, साहिल, मो.अमन, मो.जावेद, मो.नौशाद, बसीर, जिशान, मो.अली, शाकिर,सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

31 (12)

उप चुनाव में इंडी गठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सात राज्यों में हुए विधानसभा के उप चुनाव में इंडी गठबंधन की शानदार जीत पर  रविवार को कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास में कार्यकर्ताओं ने हिमांचल प्रदेश, उत्तराखण्ड में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जतायी। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए इंदिरा चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, विधायक मोना की अगुवाई में पार्टी की मजबूती का सामूहिक संकल्प लिया। प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व  संतोष द्विवेदी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पप्पू तिवारी, सुधाकर पाण्डेय, छोटे लाल सरोज, पन्ने लाल पाल, दारा सिंह, शहजाद अंसारी, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, जियाउल, एबार्दुरहमान, जीतेन्द्र द्विवेदी, विनय पाण्डेय, सोनू मिश्र, मुन्ना शुक्ला, डा. प्रदीप द्विवेदी, मुरलीधर तिवारी, मोनू पाण्डेय आदि रहे।

ये भी पढ़ें -अमरोहा: बेकाबू कैंटर ने आठ लोगों को रौंदा, युवती की मौत, सात घायल

संबंधित समाचार