भीमताल: नौ जुलाई की शाम को डूबे फौजी हिमांशु दफौटी का शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। धारी विकासखंड के पदमपुरी मार्ग पर सड़क से नीचे बसे बमेटा गांव के पुल के गधेरे में नौ जुलाई की शाम को डूबे फौजी हिमांशु  दफौती पुत्र पुष्कर दफौती  निवासी बागेश्वर हाल निवासी कुसुमेखेड़ा हल्द्वानी का शव बरामद कर लिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी धारी के एन गोस्वामी ने बताया कि हिमांशु दफौती अपने अन्य चार दोस्तों के साथ मंगलवार नौ जुलाई  की शाम छुट्टी मनाने बमेटा गांव पहुंचे थे। पांच फौजियों में से हिमांशु  नहाते समय डूब गया था। हिमांशु को खोजने के लिए एनडीआरएफ, और एसडीआरएफ के गोताखोर पिछले सप्ताह भर से लगे हुए थे। 

संबंधित समाचार