हल्द्वानी: रानीखेत एक्सप्रेस में चेन लूट, चलती ट्रेन से कूद कर भागा लुटेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवार के साथ रानीखेत एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला को लुटेरे ने अपनी शिकार बना लिया। चलती ट्रेन में लुटेरे ने घटना को अंजाम दिया और ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। जीआरपी थाना काठगोदाम ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। 

रामनगर कुतुबपूर रेवाड़ी हरियाणा निवासी सोमेंद्र सिंह ने जीआरपी को दी तहरीर में लिखा, वह 13 जून को वह अपने परिवार के साथ रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। लालकुआं के पास एक अंजान व्यक्ति उनकी सीट के पास पहुंचा। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही शातिर ने उनकी पत्नी अनीता के गले से सोने की चेन छीन ली।

सोमेंद्र ने उसका पीछा किया, लेकिन लुटेरा चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। उन्होंने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रुकवाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक लुटेरा अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। सोमेंद्र की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार