बनबसा: नेपाल ले जाए जा रही 2.25 लाख की भारतीय करेंसी पकड़ी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। शारदा बैराज पुलिस ने भारत से नेपाल ले जाई जा रही 2 लाख 25 हजार पांच सौ रुपए की भारतीय धनराशि के साथ 4 व्यक्तियों को पकडा ।

शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी ललित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल जा रहे राकेश कुमार निवासी मुरादाबाद के पास से 96 हजार रुपये, अतिक अहमद निवासी जयपुर  के पास से 500 हजार रुपये, सूरज गुप्ता निवासी पूरनपुर के पास से 29500, खालिद निवासी मुरादाबाद के पास से 50 हजार रुपये की भारतीय करेंसी बरामद की।

पुलिस ने उक्त धनराशि को जब्त कर कस्टम विभाग को सौंप दी। भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केवल प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लाने-ले जाने की अनुमति है ।

संबंधित समाचार