अल्मोड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हल्द्वानी बरेली रोड से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बरेली रोड हल्द्वानी से दबोचा। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बीते 21 जून को लमगड़ा थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म के संबंध में तहरीर सौंपी थी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने खोजबीन की। गिरफ्तारी के बचने के लिए आरोपी ने फोन का प्रयोग करना भी बंद कर दिया।

पुलिस ने हर संभावित स्थान पर उसे तलाशा मगर आरोपी बचता रहा। लगातार प्रयासों के बाद आखिर पुलिस ने उसका पता लगा ही लिया और आरोपी को बरेली रोड हल्द्वानी से दबोच लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल राठी, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत बोरा व नरेंद्र यादव शामिल रहे।

संबंधित समाचार