Kasganj News : कासगंज में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: अराजक तत्वों ने राधा कृष्ण मंदिर में फेंके अंडे, हिन्दू संगठनों में आक्रोश
कासगंज, अमृत विचार। जिले के कस्बा अमापुर के इंद्रानगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार रात को अराजकतत्वों ने अंडे फेंककर फोड़ दिए और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। बुधवार सुबह जब मंदिर में अंडे फेंके की जानकारी श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों को हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। सूचना पर एएसपी और सहावर सीओ ने मौके पर पहुंचे और मामले में जाँच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
दरसअल मंगलवार रात अराजकतत्वों ने मंदिर परिसर में अंडे फेंक दिए। बुधवार सुबह जब श्रद्धालू मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो परिसर में फूटे अंडे देख उनकी भावना आहत हो उठी और कुछ ही देर में खबर शहर में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालू ओर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर पहुंच गए और घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों की तलाश कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

जब मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो अमापुर के थाना प्रभारी चंचल सिरोही पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के सामने भी लोगों ने आक्रोश जताया। जानकारी मिलने पर एएसपी राजेश भारती, सहावर सीओ शाहिदा नसरीन भी मौक़े पर पहुंच गईं। उन्होंने घटना स्थल का निरिक्षण किया। पुजारी रामखिलड़ी उपाध्याय और श्रद्धालुओं से बातचीत की। सीओ ने धरने पर बैठे लोगों को मामले की जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
चौबीस घंटे का अल्टीमेटम
हिन्दू संगठनों ने पुलिस को 24 घंटे में मामले की जांचकर दोषियों का पता लगाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी हैं।
मंदिर मे फूटे अंडे मिलने की घटना सामने आई हैं। मामले मे जानकारी मिलने पर मौके का निरीक्षण किया है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी...शाहिद नसरीन, सीओ सहावर।
अमापुर विधायक ने भी ली जानकारी
अमापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरिओम वर्मा भी जानकारी मिलने पर मंदिर में पहुंच गए। यहां उन्होंने मंदिर के पुजारी एवं अन्य लोगों से पूरी जानकारी ली। उसके बाद पुलिस के अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हो उसे पर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह माहौल बिगड़ने की कोशिश की गई है।
माहौल की नजाकत परख पहुंचते रहे अफसर
अमांपुर कस्बे के इन्द्रानगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर अंडे फेंकने की घटना को लेकर अधिकारी काफी गंभीर दिखाई दिए। एडीएम राकेश पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार, एसडीएम सहावर कोमल पवार, सीओ सदर अजीत चौहान, सहावर तहसीलदार संदीप चौधरी, सहावर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा सहित पीएसी फोर्स मौके पर मौजूद रहा और घटना की पूरी जानकारी ली।
कासगंज
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 17, 2024
राधा कृष्ण मंदिर मे अंडे फेंके जाने का मामला
श्रद्धालुओं और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश
दोषिओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता
मामले मे जाँच कराकर SSP और सहावर CO ने दोषियों पर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन#Kasganj… pic.twitter.com/7BSdJDqXJM
ये भी पढ़ें -UP: शिक्षकों के आगे झुकी सरकार! डिजिटल अटेंडेंस को किया स्थगित, कमेटी का किया गया गठन
