प्रदेश में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है.., केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर पलटवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है।

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, सूबे में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वह अपने दल के अंदर कर रही है इसलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यादव के बयान पर पलटवार करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “सपा बहादुर अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है, सपा का पीडीए धोखा है।” उन्होंने कहा, “प्रदेश में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी। फिर एकबार डबल इंजन सरकार।”  

ये भी पढ़ें -UP: शिक्षकों के आगे झुकी सरकार! डिजिटल अटेंडेंस को किया स्थगित, कमेटी का किया गया गठन

संबंधित समाचार