हल्द्वानी: नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म, दोस्त से संबंध बनाने का बनाया दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तबीयत बिगड़ी तो लड़की ने मां को बताई बात, दर्ज हुआ मुकदमा

हल्द्वानी, अमृत विचार। नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसा कर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील फोटो खींच ली। जिसके बाद वह लड़की पर उसके दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बता बताई। मुखानी पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों युवक फरार हैं।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले वह लालडांठ निवासी अमित कुमार के संपर्क में आई। अमित ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। अमित उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आने लगा। उसने बेटी से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली।

इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह डेढ़ साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब मनोज ने लड़की पर दबाव बनाना शुरू किया। मनोज लड़की से कहता था कि वह उसके दोस्त लालडांठ निवासी नीरज टाकुली से भी शारीरिक संबंध बनाए। इधर, एक रोज लड़की की तबीयत बिगड़ी तो मां ने वजह पूछी।

जिसके बाद लड़की ने मनोज की सारी करतूत बता दी। बताया कि दोनों लगातार उसे वीडियो कॉल करके भी परेशान कर रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

संबंधित समाचार