उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के सात लोगों मे से दो की मौत, पांच अन्य गंभीर...जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले के झिर्रहट गांव में उल्टी दस्त से पीड़ित एक ही परिवार के सात लोगों मे से दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार डायरिया से पीड़ित पार्वती आदिवासी (62) और रेखा आदिवासी (23) की मौत उल्टी दस्त से हो गई है, जबकि इन्ही के परिवार के पांच लोगों का उपचार मैहर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि हैंडपंप का दूषित पानी पीने से आदिवासी परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गयी। फिलहाल हैंडपंप के पानी के उपयोग पर रोक लगा दी गयी है। 

ये भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: हमारा लक्ष्य सरकार की गांरटी को जमीन पर उतारना है, बजट सत्र से पहले बोले PM मोदी

संबंधित समाचार