बिजनेस वुमन बनीं आलिया भट्ट! लाइफस्टाइल ब्रांड नाइका में किया निवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। हाईवे, राजी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी आलिया भट्ट अब बिजनेस करने की सोच रही हैं। एक्ट्रेस ने बिजनेस वूमेन बनने की सीढ़ी में पहला स्टेप लिया हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लाइफस्टाइल ब्रांड नाइका में निवेश किया है। निवेश के बाद वह कंपनी में प्रोफिट में हिस्सा ले सकती हैं। हालांकि उन्होंने …

मुंबई। हाईवे, राजी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी आलिया भट्ट अब बिजनेस करने की सोच रही हैं। एक्ट्रेस ने बिजनेस वूमेन बनने की सीढ़ी में पहला स्टेप लिया हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लाइफस्टाइल ब्रांड नाइका में निवेश किया है। निवेश के बाद वह कंपनी में प्रोफिट में हिस्सा ले सकती हैं।

हालांकि उन्होंने कितना निवेश किया है, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है। नाइका की स्थापना 2012 में फाल्गुनी नायर ने की थी। फाल्गुनी केकेआर इंडिया के प्रमुख संजय नायर की पत्नी हैं।

नाइका ने महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन से कारोबार की शुरुआत की थी। अब कंपनी फैशन के विभिन्न उत्पाद भी पेश करती है। कंपनी का दावा है कि उसके पास पचास लाख से अधिक सक्रिय उपभोक्ता हैं।

संबंधित समाचार