प्रयागराज: यूपी रोडवेज का नया फरमान, 5 कुंतल से अधिक सामान किया लोड तो होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अपने पुराने नियम में सख्ती करते हुए कड़ा निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया गया है कि अब बसों में पांच कुंतल से अधिक सामान ले जाने पर ड्राइवर व कंडक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रत्येक यात्री अपने साथ बीस किलो तक सामान निःशुल्क ले जा सकेगा।

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा ने बताया कि बस में व्यापारियों के सामानों की बुकिंग को लेकर कड़ा निर्देश जारी किया गए हैं। अब पांच कुंतल से अधिक सामान ले जाने पर बस कंडेक्टर और ड्राइवर पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बस के अंदर सामान सुव्यवस्थित रखा जाएगा, जिससे यात्रियों को बैठने में असुविधा न हो। इसकी निगरानी के लिए एटीआई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि बगैर बुकिंग सामान ले जाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बता दें कि एक महीने में चेकिंग दलों ने रोडवेज बसों में बगैर बुकिंग के 77,425 किलो सामान पकड़ा है। इस वजह से रोडवेज प्रशासन ने इस बार पांच कुंतल से ज्यादा लगेज बुकिंग पर रोक लगा दी है।

रोडवेज ने महाकुंभ के लिए शुरू किया प्लास्टिक मुक्त अभियान
यूपी रोडवेज की ओर से सिविल लाइंस रोडवेज पर आयोजित कार्यक्रम में पॉलिथीन मुक्त महाकुंभ का संकल्प लिया गया। यात्रियों से पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। यूपी के सभी बसों में पॉलिथीन महाकुंभ मेला 2025 का स्टीकर लगाकर शुरुआत की गई। सिविल लाइंस रोडवेज परिसर में खड़ी सभी बसों में स्टीकर लगाया गया।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में धर्मस्थलों को जोड़ेंगी रोडवेज की 500 बसें...सभी AC बस इन रुट पर दौड़ेंगी

संबंधित समाचार