बिहार: वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के दो जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर जहानाबाद जिले में तीन और रोहतास में दो व्यक्तियों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। नीतीश ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने केनिर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें और खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।  

यह भी पढ़ें:-Kanwar Yatra: मेरठ में हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर डीएम की पुष्प वर्षा, देखें वीडियो

संबंधित समाचार