रायबरेली: विवादित स्थल पर दफन हुआ किसान का शव, पांच लोगों पर है हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली, अमृत विचार। रास्ते के विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दरसअल किसान का शव उसके परिजन विवादित स्थल पर ही दफन कर दिया। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद परिजन नहीं माने और मनचाहे स्थल पर शव का किसान का शव दफन कर दिया। इससे भविष्य में और विवाद बढ़ने की संभावना है।

क्षेत्र के गांव जर्जीगढ मजरे खरौली में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हुए थे। इस मामले में शनिवार की रात गांव के इंदल की गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप है। इंदल निषाद की पत्नी सुरसती ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

cats

सोमवार को परिजन इंदल का शव विवादित स्थल पर दफन करने जा रहे थे। मामले की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की, किंतु परिजन नहीं माने। परिजनों का कहना था कि यह जमीन उनकी भूमिधरी पैतृक जमीन है, इसलिए शव यहीं दफन होगा। 

कई घंटे तक मान मनौव्वल चलता रहा किंतु, परिजन नहीं झुके। अंततः शव का दफन विवादित स्थल पर ही हो गया है। उधर दूसरा पक्ष मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। सीओ अरुण कुमार नौहार ने बताया कि गांव में शव का अंतिम संस्कार हो गया है। गांव में शांति बनी हुई है। मामले की विवेचना चल रही है।

यह भी पढ़ें:-CM योगी का गोंडा दौरा आज: विकास और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, दो एएसपी, 10 सीओ और 25 इंस्पेक्टर संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

संबंधित समाचार