सुल्तानपुर : भदरसा रेपकांड को लेकर बजरंग दल व विहीप ने फूंका पुतला
सपा नेताओं के खिलाफ की गई नारेबाजी
बल्दीराय/सुलतानपुर, अमृत विचारः अयोध्या के भदरसा गैंगरेप मामले को लेकर सोमवार को विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बल्दीराय तहसील के बिंदेश्वरीगंज कस्बे में सपा नेता का पुतला जलाकर विरोध जताया। दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और आरोपी सपा नेता को फांसी दिए जाने की मांग की।
बजरंग दल जिला संयोजक गौरव पांडेय ने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कलंकित करने का घोर अपराध किया है। विहीप के प्रखंड अध्यक्ष रवि पाठक ने कहा कि अपराधी को अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पूरा संरक्षण मिला हुआ है। सचिन सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन का पीड़िता के पक्ष में किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है, जिससे गठबंधन की सोच साफ पता चलती है कि वह अपराधी को बचाने का कार्य कर रहा है।
मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस मामले की जांच फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा दी जाये। यहां मोइद खान मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। पुतला दहन में सचिन सिंह , कल्लू सिंह, अमित पांडेय, राहुल सिंह, दिनेश सिंह, जैनेन्द्र मिश्रा, जितेंद्र साहू ,हरिओम सिंह, सुनील सिंह, जिला मंत्री सोहन लाल, बिट्टू हलदर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- पीएम आवास में धांधली : आवास दिलाने के नाम पर पूर्व सभासद ने बुजुर्ग दम्पत्ति से की धोखाधड़ी
