हरिद्वार: पहले रखी युवती के सिर पर बंदूक फिर करने लगा बदतमीजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। युवक द्वारा राह चलती युवती के सिर पर बंदूक लगा कर छेड़खानी करने का मामले सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की शुक्रवार सुबह को वह घर से गांव के रास्ते काम के लिए जा रही थी। तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही की आसपास से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को पकड़ लिया गया।

इस प्रकरण के बाद लोगों में खासा रोष है वहीं पीड़ित युवती के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया आरोपी युवक कपिल निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार