प्रतापगढ़: महिला अस्पताल में स्तनपान कक्ष का शुभारंभ, शिशु को स्तनपान करा सकेंगी माताएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध राजा प्रताप बहादुर महिला चिकित्सालय में बच्चों को स्तनपान कराने के लिए अलग से नया चैंबर बनाया गया है। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप और सहयोगियों द्वारा इसका निर्माण करवाया गया है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रीना प्रसाद ने फीता काटकर इस कक्ष का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि इस कक्ष से ओपीडी में शिशु के साथ आने वाली महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। अब वह भीड़ भाड़ से दूर चैंबर में एकांत में बैठकर बिना झिझक अपने बच्चे को स्तनपान करा सकेंगी। उन्होंने इस कार्य के लिए बच्चा बैंक की सराहना की।

अध्यक्षता करते हुए मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डा. मनोज खत्री ने कहा कि बीबीएफजी ने महिला अस्पताल को स्तनपान कक्ष के रूप में एक अनमोल भेंट की है। यह प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। संचालन करते हुए ग्रुप के सहयोगी अश्विनी केसरवानी बताया कि अपरिहार्य कारणों से मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. सलिल कुमार श्रीवास्तव नहीं आ सके। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सचिन कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डा.अनिल कुमार, पैथोलॉजिस्ट डा.दीपिका केसरवानी, मनोज रावत,शनि सरोज, मोहन और नितेश प्रजापति का सक्रिय योगदान रहा।

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़: जिला अस्पताल को बना दिया गया मेडिकल कॉलेज, सुविधाएं वहीं- सपा सांसद

संबंधित समाचार