बरेली वालों के जायके की नई मंजिल...स्मार्ट सिटी का फूड कोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

फूड कोर्ट में 56 दुकानों के साथ मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा

बरेली, अमृत विचार: शहरवासियों के लिए पार्टी मनाने और खान-पान का नया ठिकाना फूड कोर्ट होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से डीडीपुरम में फूड कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर संचालन के लिए एजेंसी भी तय कर दी है। एक स्थान पर फूड्स कोर्ट में 56 दुकानों के साथ मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा भी होगी।
इंदौर की तर्ज पर डीडीपुरम में करीब तीन करोड़ दो लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट फूड कोर्ट बनाया गया है। इसमें एक लाइन से एक जगह पर दुकानें बनाई गई हैं और मनोरंजन के लिए पार्क का निर्माण कराया गया है। यहां कार, टू व्हीकल के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्क को सुंदर बनाने के लिए घास, छोटे-छोटे पौधे और कैनोपी लगाई गई है। आकर्षक लाइटों के बीच लोग विभिन्न तरह के व्यंजनों लुत्फ उठा सकते हैं। इसका संचालन मैसेज एडटेक प्रिंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है, जो कुछ दिनों में काम शुरू कर देगी। डीडीपुरम में बना फूड कोर्ट इंदौर की तर्ज पर बनाया गया है।

फूड कोर्ट को स्मार्ट सिटी के तहत बनाया गया है। अपने आप में काफी सुंदर स्थान लोगों के लिए होगा। यहां एक ही स्थान पर विभिन्न तरह के व्यंजन की दुकानें होंगी। इसके संचालन के एजेंसी तय कर दी गई है।
निधि गुप्ता वत्स, सीईओ, बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म