Fatehpur Crime: हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...दो दिन पूर्व चचेरे भाई की पीटकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खागा कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास पर हुई थी घटना

फतेहपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने उदय मौर्या हत्याकांड में दंपती समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को जेल भेजा है। फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों की निशानदेही पर लाठी, डंडा व लोहे की रॉड पुलिस ने बरामद की है।

कोतवाली क्षेत्र नई बाजार निवासी रामप्रसाद मौर्य और राजकुमार मौर्या सगे भाई है। उदय मौर्या पुत्र रामप्रसाद का 14 अगस्त की सुबह चाचा राजकुमार मौर्या से खेत की मेड़ काटने पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद राजकुमार ने साथियों संग घर में घुसकर लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से उदय की हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने पिता की तहरीर पर राजकुमार मौर्या, उसकी पत्नी आशा देवी, पुत्र मनोज मौर्या, राजबहादुर मौर्या समेत पांच लोग के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उदय के हत्यारोपी राजकुमार मौर्या, उसकी पत्नी आशा देवी, पुत्र राजबहादुर मौर्या, राजबहादुर की पत्नी संगीता को गिरफ्तार किया है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया आरोपी जेल भेजे गए है। फरार मनोज की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Sabarmati Express Derail: कानपुर में ट्रेन हादसा...UP के DGP बोले- दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा, इस गाड़ी से यात्री गंतव्य के लिए हुए रवाना

संबंधित समाचार