बनबसा: नेपाल ले जाई जा रही 81800 रुपये की करेंसी के साथ दो लोग पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमत विचार। शारदा बैराज पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में भारत से नेपाल ले जाई जा रही 81800 रुपये की भारतीय धनराशि के साथ 2 लोगों को पकड़ा।

शनिवार को अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में पुलिस ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारत से नेपाल जा रहे मोंटी पुत्र रामू भूसोरिया, निवासी लखीमपुर उत्तर प्रदेश के पास से 33300 हजार रुपये, दिनेश पुत्र घुसेरिया, निवासी लखीमपुर उत्तर प्रदेश के पास से 48500 रुपये की भारतीय धनराशि बरामद हुई। उक्त धनराशि को लेकर दोनों लोग वैध प्रपत्र प्रस्तुत नही कर सके।

पुलिस ने उक्त धनराशि को जब्त कर कस्टम विभाग को सैंप दिया। टीम में शारदा बैराज चौकी इंचार्ज अरविंद गुप्ता, एसआई जीवन चन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल पूरन आर्य, कांस्टेबल राजीव कुमार, होमगार्ड अनुष्का शर्मा शामिल थे।

संबंधित समाचार