बाराबंकी: कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर प्राइवेट डॉक्टरों ने की हड़ताल, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईएमए के आह्वान पर निकला प्रदर्शन मार्च

बाराबंकी, अमृत विचार। कोलकाता के एमजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में आईएमए के आह्वान पर शनिवार को नगर के तमाम डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की।

शनिवार को नगर के तमाम डॉक्टर आईएमए के आह्वान पर 24 घंटों की हड़ताल पर रहे। सुबह नगर के तमाम डॉक्टर्स पहले घोसियाना स्थित अलट्रा डायग्नोस्टिक सेंटर पर इक्टठा हुए। इसके बाद यहां मृत ट्रेनी डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद तमाम डॉक्टर्स ने यहां से कलक्ट्रेट तर मार्च किया।

catscats

इसके बाद उन्होंने डीएम कार्यालय पर प्रधानमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से डॉक्टरों ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ने डॉक्टर्स ने क्लीनिक और अस्पतालों में अपने लिए उपयुक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग। साथ ही डॉक्टरों ने इस मामले पर राजनीति नहीं करने की अपील की है।

इस प्रदर्शन मार्च को इण्डियन डेंटल एसोसिएशन, प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन, यूनानी डॉक्टर्स एसोसिएशन, रोटरी क्लब बाराबंकी और इनर व्हील क्लब बाराबंकी ने भी अपना समर्थन दिया। मार्च में मुख्य रूप से डॉ. आरके सिंह, डॉ. संदीप बुधवार, डॉ वीरेंद्र जैन, डॉ कल्पना पांडेय और डॉ जितेंद्र सिंह यादव समेत तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले बाप को 20 साल की जेल, 50 हजार अर्थदण्ड

 

संबंधित समाचार